Wednesday, November, 25,2026

37 जिला परिषद... जिला प्रमुख की कुर्सी पर आज आर-पार

जयपुर: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब ग्रामीण सत्ता की सबसे बड़ी कुर्सी जिला प्रमुख को लेकर बुधवार को सियासी संग्राम होगा। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में सुबह 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा और कांग्रेस ने अंतिम समय तक अपने पत्ते छिपाकर रखे हैं। दोनों दलों की रणनीति सीधे नामांकन के जरिए प्रत्याशी मैदान में उतारने की है। कई जिलों में जिला परिषद सदस्यों की बाड़ेबंदी की गई है तो कहीं उन्हें एकजुट रखने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। सीटों के गणित में कांग्रेस भाजपा से काफी आगे है। कांग्रेस को 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि भाजपा पांच जिलों में अपने दम पर जिला प्रमुख बनाने की स्थिति में है। नागौर में आरएलपी को बहुमत मिला है। वहीं, आठ जिलों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। निर्दलीय सदस्यों की भूमिका निर्णायक होगी।

सीएम भजनलाल ने बनाई रणनीति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी सभी 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस ने 57 में से 42 सीटें जीतकर स्पाट बहुमत हासिल किया है। भाजपा की 13 और आरएलपी की दो सीटें मिली हैं। इसके बावजूद कांग्रेस आशंकित है। वर्ष 2021 में भी कांग्रेस के पास बहुमत था, लेकिन भाजपा के समर्थन से रमा देवी जिला प्रमुख बन गई थीं। इस बार भी कांग्रेस को भीतरघात और क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। भाजपा और आरएलपी के कुल 15 सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा को बहुमत तक पहुंचने के लिए कांग्रेस के कम से कम 14 सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा।

पार्टी उम्मीदवारों को वोट करें

जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में उसी पार्टी की मौका मिलना चाहिए, जिसके समर्थन में ज्यादा सदस्य हों। कांग्रेस ने सभी जगह पर्यवेक्षक भेजे हैं और उम्मीदवारों का चयन तय प्रक्रिया से होगा। जिन नेताओं की सिफारिश पर टिकट दिए गए थे, अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने समर्थित सदस्यों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करवाएं। सरकार की ओर से गुंडागर्दी की जा रही है। - अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री

हम भी बचे हुए नहीं हैं, सब पर कार्रवाई होगी

पंचायत चुनाव में हार की जिम्मेदारी केवल जिला प्रभारियों की नहीं है। संगठन के हर स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी। हम भी कार्रवाई से बचे हुए नहीं हैं। सबकी भूमिका की समीक्षा की जाएगी और जहां जरूरत होगी, कार्रवाई भी होगी। चुनाव में मिले नतीजों को गंभीरता से लिया गया है। सत्ता और संगठन में फेरबदल के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसे किस मोर्चे पर भेजना है, यह सेनापति का काम है। संगठन में जिम्मेदारियों का निर्धारण नेतृत्व ही करेगा। - मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव कार्यक्रम

सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान कराया आएगा। इसके तुरंत बाद मतगणना और परिणाम घोषित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery