Wednesday, November, 25,2026

मोदी-मर्ज की बातचीत से भारत-जर्मनी रिश्तों को नई रफ्तार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेिडरिक मर्ज ने मंगलवार को फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में लगातार बढ़ते सहयोग और संपर्क पर संतोष जताया। साथ ही रक्षा, उन्नत प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के विस्तार के लिए खुलने वाले नए अवसरों पर चर्चा की। दिसंबर में इस समझौते पर हस्ताक्षर से पहले हुई यह बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया। उन्होंने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery