Tuesday, November, 24,2026

ACB जांच... गिरफ्तारी और कार्रवाई पर रोक के लिए दायर की SLP

जयपुर: 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में एपीओ चल रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हाई कोर्ट के 19 नवंबर के आदेश को चुनौती देते हुए SLP दायर की है। याचिका में ACB की FIR और जांच को चुनौती देने के साथ गिरफ्तारी, तलाशी और हिरासत में पूछताछ सहित किसी भी कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। सुनवाई इसी सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि सरकार इस मामले में पहले ही कैविएट दायर कर चुकी है। याचिका में अग्रवाल ने गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए अपनी 33 साल की बेदाग प्रशासनिक सेवा का हवाला दिया है।

साथ ही उदयपुर भूमि रूपांतरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति और RIPS निवेश पैकेज से जुड़े प्रशासनिक फैसलों को जांच के दायरे में लेने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि रिसॉर्ट इकाइ‌यों की खरीद, भुगतान और संपत्ति विवरण की जानकारी सरकार को पहले ही दे दी गई थी। इसी बीच शिखर अग्रवाल प्रकरण को लेकर सोमवार को दिन भर उच्चस्तर पर सरगर्मी बनी रही। इस पर भी एकराय कायम करने पर मंथन होता रहा कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही शिखर अग्रवाल को एसीबी गिरफ्तार कर ले। एसीबी ने पहले भी हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई से पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery