Wednesday, November, 25,2026

बिजली स्टोरेज प्रोजेक्ट में अब नहीं चलेगी ढिलाई

जयपुर: राजस्थान में 6000 मेगावाट आवर क्षमता के बैटरी एनजों स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार ने अब कंपनियों की जवाबदेही तय कर दी है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सभी डेवलपर्स को दिसंबर 2026 से नवंबर 2027 के बीच परियोजनाएं पूरी करने की डेडलाइन दी है। साफ चेतावनी भी दी है कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्युत भवन में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जमीन की उपलब्धता, निर्माण कार्य, ग्रिड कनेक्टिविटी और जरूरी मंजूरियों में आ रही बाधाओं पर चर्चा हुई। बैठक में जेएसडब्ल्यू लियो एनर्जी को गिरल और सूरतगढ़ में स्थापित की जा रही 250 मेगावाट आवर क्षमता की परियोजनाएं दिसंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित और सख्त मॉनिटरिंग करने को कहा।

चार श्रेणियों में जारी हुए कार्यदिश

केंद्र सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना और पीएसडीएफ के तहत परियोजनाओं के कार्यदिश जारी किए हैं। इनमें स्टेट कंपोनेंट के तहत 1000 मेगावाट आवर (2 घंटे, 2 साइकिल), सेंट्रल कंपोनेंट के तहत 1000 मेगावाट आवर (2 घंटे, 2 साइकिल), पीएसडीएफ के तहत 2000 मेगावाट आवर (2 घंटे, 2 साइकिल) और 2000 मेगावाट आवर (4 घंटे, 1 साइ‌किल) की शामिल हैं। इनके लिए 1.77 लाख से 2.85 लाख रुपए प्रति मेगावाट प्रति माह की दरें प्राप्त हुई हैं।

17 कंपनियों के जिम्मे परियोजनाएं, अफसरों की भी जवाबदेही

परियोजनाओं के क्रियान्वयन में जेएसडब्ल्यू लियो एनर्जी, सोलर वर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, ओरियाना पावर, रेज पावर एक्सपर्ट्स, सोलर 91 क्लीनटेक, स्टाक्वेल सोलर सर्विसेज, आइनोक्स रिन्यूएबल सॉल्यूशंस, ओसवाल केबल्स, पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी, विविआना पावर टेक, गैलेक्सी माइनिंग एंड रॉयल्टीज, मंडा प्रोजेक्ट्स, मिनेरलिया इंपैक्स, ऑनवार्ड सोलर पावर, एसटी इलेक्ट्रिकल्स, रामा रिफ्लेक्शन इंडिया और पतंजलि आयुर्वेद शामिल हैं।

डिमांड के समय बढ़ेगी बिजली की उपलब्धता

बैटरी स्टरिज सिस्टम से दिन में उपलब्ध सौर ऊर्जा की संग्रहित कर जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। खासतौर पर शाम और पीक डिमांड के समय इससे बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा का ग्रिड में बेहतर एकीकरण और बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery