Wednesday, November, 25,2026

चुनाव से पहले दौड़ेगी फेज-2 की मेटो, भजन सरकार ने कसी कमर

जयपुर: जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की लेकर सरकार ने अब समय सीमा घटाने की तैयारी शुरू कर दी है। लक्ष्य है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले ही फेज-2 के पहले पैकेज में मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाए। इसके लिए मई 2029 तक निर्धारित निर्माण अवधि को करीब सात महीने कम कर अगस्त-सितंबर 2028 तक काम पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद राजस्थान मेट्रों ने इस दिशा में कवायद तेज कर दी है। मेट्री के प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया पैकेज-1 के लिए संशोधित कार्य योजना तैयार करवाएंगे। इसके तहत प्रहलादपुरा रिंग रोड से पिंजरापोल गौशाला तक करीब 12 किमी लंबे कॉरिडोर को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

फेज-2 के पहले पैकेज का काम पूरा करने को मूल समय सीमा मई 2029 निर्धारित है, लेकिन सरकार अब इसे अक्टूबर 2028 में संभावित विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले पूरा करना चाहती है। इसके लिए निर्माण की गति बढ़ाने के साथ संशोधित टाइम लाइन तय होगी। सरकार की मंशा है कि अपने कार्यकाल में ही दूसरे चरण की मेट्रो का
संचालन शुरू कर इसे उपलब्धि के रूप में पेश किया जा सके। एमडी वैभव गालरिया ने भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के
निर्देश पर पैकेज-1 का रिवाइज्ड एक्शन प्लान बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट तक भूमिगत मेट्रो, दो स्टेशन बनेंगे

पैकेज-2 में पिंजरापोल गौशाला से बीटू बाईपास तक करीब 3.12 किमी लंबा भूमिगत कॉरिडोर बनेगा। इस पर लगभग 1,160 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें दो भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं। पहला स्टेशन सांगानेर पुलिस स्टेशन के पास और दूसरा एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के नजदीक बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक भी मेट्रो से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज के निर्माण के निर्देश दिए जा चुके हैं और अगले महीने तक काम शुरू होने की संभावना है।

13 हजार करोड़ से बनेगा 41 किमी कॉरिडोर

जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण करीब 41 किमी लंबा होगा। प्रहलादपुरा रिंग रोड से विद्याधर नगर के टोड़ी मोड़ तक प्रस्तावित इस कॉरिडोर पर करीब 13,037 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण और स्टेशन संबंधी कार्यों को चार पैकेज में बांटा गया है। इनमें पैकेज-1 का काम शुरू हो चुका है, जबकि पैकेज-2 के निर्माण की तैयारी है। पैकेज-3 और 4 के लिए निर्माण एजेंसी का चयन किया जा चुका है।

बीटू बाईपास से खासाकोठी तक 12 स्टेशन

पैकेज-3 में बीटू बाईपास से खासाकोठी चौराहे तक 11.7 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस पर करीब 1,392 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। प्रमुख स्टेशन दुर्गापुरा, गांधी नगर, नेहरू प्लेस, रामबाग सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, एसएमएस हॉस्पिटल, अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल और खासाकोठी होंगे। पैकेज-4 में खासाकोठी से विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक 14.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इस पर करीब 1,331 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें कलेक्ट्रेट, पानीपेच, अंबाबाड़ी, चौमूं पुलिया, विद्याधर नगर सेक्टर-2, वीकेआई के रोड नंबर 5, 9 और 14, हरमाड़ा, हरमाड़ा घाटी और टोड़ी मोड़ सहित 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery