Wednesday, November, 25,2026

'शीश कटे पर झुके नहीं'... महाराणा की शौर्य गाथा से छोटू सिंह ने भरा जोश

जयपुर: जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में संच बेधड़क एवं गणगौर टेलीविजन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 'गणगौर जयपुर कला महोत्सव-2026' के चौथे दिन मंगलवार को भक्ति और वीर रस का अनूठा संगम देखने को मिला। भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा ने अपनी प्रस्तुतियों से गुलाबी नगरी को भक्ति के रंग में रंग दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा गाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। शाम सात बजे शुरू हुई प्रस्तुति के दौरान जयपुरवासियों के साथ देश-विदेश से आए सैलानी भी भजनों पर झूमते नजर आए। हर उम्र के लोग मंच के सामने जमा होकर सुर से सुर मिलाते रहे।

चौथे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक अमीन कागजी, महापौर सुनील कोठारी, आईएएस कुलदीप रांका, विशेष पुलिस कमिश्नर जयपुर ओमप्रकाश, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत, पद्मश्री गुलाबो सपेरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा और डीसीपी राजर्षि राज सहित कई अतिथि मौजूद रहे। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। गणगौर टीवी के एजीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी और ब्रांड हेड आस्था मेहंदीरत्ता भी उपस्थित रहे। मंच संचालन एंकर दीपिका ने किया। गणगौर जयपुर कला महोत्सव-2026 का समापन समारोह बुधवार को होगा, जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे। छोटू सिंह का 'तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना.... मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना' भजन कार्यक्रम में एक नंबर पर रहा। उन्होंने 'म्हारो प्यारो राजस्थान-सोने री धरती जते... से. गायन की शुरुआत की।

गायक छोटू सिंह ने पवन अरोड़ा का जताया आभार

गणगौर टेलीविजन के मंच पर महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा गाने का अवसर मिलने पर छोटू सिंह ने सीएमडी पवन अरोड़ा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गणगौर टीवी कला और संस्कृति की आगे बढ़ाने का सराहनीय काम कर रहा है। पवन अरोड़ा के प्रयासों से ऐसे मंच पर राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और वीरता की प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने दर्शकों से पवन अरोड़ा के लिए तालियां बजाने का आग्रह भी किया। इसके बाद उन्होंने प्रताप, उनके घोड़े चेतक और उनकी मां के प्रसंगों को गीतों में पिरोया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery