Wednesday, November, 25,2026

लोक कलाकारों ने बांधा समां, विजेताओं को किया सम्मानित

अजमेर: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेला 2026 का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह से पहले मेला स्टेडियम में आरपीए का हॉर्स शो, कला जत्थे की प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मेले में प्रतियोगिताओं के विजेताओं
को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन से पहले विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में राजस्थानी लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कला जत्थे के लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और शंखनाद से माहौल उत्सवी बना दिया। लंबी मूंछों वाले मुच्छेदर भी पारंपरिक वेशभूषा में ऑटो पर सवार होकर कला जत्थे के साथ निकले। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समारोह से पहले पूजा-अर्चना की।

आरपीए के हॉर्स शो में दिखे करतब

राजस्थान पुलिस अकादमी की ओर से हॉर्स शो में टेन पेगिंग, म्यूजिकल हॉर्स शो और हॉर्स जम्पिंग जैसी गतिविधियां हुई। पशुपालन विभाग की दुग्ध प्रतियोगिताओं के विजेता पशुपालक भी गाय और बछड़ों के साथ समारोह में शामिल हुए।

मटका रेस में विदेशी महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

टका रेस में 10 महिलाओं ने भाग लिया, इनमें पांच विदेशी प्रतिभागी भी थीं। सभी ने सिर पर पानी से भरा मटका रखकर 100 मीटर दौड़ लगाई। भीलवाड़ा की श्यामा जाट प्रथम, आसींद की मीरा द्वितीय और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रही। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में ग्रामीणों की भीड़ रही।

पशु प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता

  • नागौरी बैल प्रतियोगिता में नागौर के किशोर सोलंकी प्रथम रहे।
  • मुर्रा नर भैंस प्रतियोगिता में एमपी के राजेश सिसोदिया प्रथम, हरियाणा के जसमेर सिंह द्वितीय और यूपी के शिवम तृतीय रहे।
  • भैंस मादा प्रतियोगिता में नागौर के रमेश बावरिया प्रथम रहे।
  • गिर गाय दुग्ध प्रतियोगिता में अजमेर के मानमल सुगम चंद जोशी की गाय ने 24 घंटे में 50 लीटर दूध देकर बाजी मारी। सर्वश्रेष्ठ गिर गाय का पुरस्कार भी उन्हें मिला। मेला पशु वर्ग में उनकी एचएफ गाय ने 36 घंटे में 75 किलो दूध देकर पहला स्थान हासिल किया।
  • सर्वश्रेष्ठ सिरोही बकरी और बकरा परबतसर के सूरज मल सामरिया के रहे।
  • बेस्ट स्टालियन में अहमदाबाद के जय ठाकुर का घोड़ा और बूड मेयर में आंध्रप्रदेश के अनिल कुमार रेड्डी की घोड़ी विजेता रही।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery