Wednesday, November, 25,2026

डिजिटल अरेस्ट कर दंपती से ठगे 5 लाख

जयपुर: जयपुर में पत्नी का इलाज कराने आए मुंबई के बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल की और दंपती को आतंकवाद व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पंखे से लटकाकर मारपीट करने और गिरफ्तार करने का डर दिखाकर रकम ट्रांसफर करवा ली। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि मुंबई निवासी 68 वर्षीय जयंत नारायण साहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सितंबर में जयपुर के एक होटल में ठहरने के दौरान अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और गंभीर मामले में फंसाने की धमकी देकर बताए गए बैंक खाते में 5 लाख रुपए जमा करवा लिए। तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शोभित मिश्रा (28) निवासी नांगलोई और मनीष सेठी (49) निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery