Wednesday, October, 07,2026

स्कूल में गिरा छत का प्लास्टर... 3 स्टूडेंट घायल

उदयपुर: भींडर के वाणियातलाई ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में मंगलवार सुबह जर्जर स्कूल भवन की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे के समय कमरे में 32 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। मलबा गिरने से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। घायल बच्चों को तत्काल भींडर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सीबीईओ भींडर राजेंद्र कुमार चौबीसा भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक लालसिंह शक्तावत ने बताया कि पहली कक्षा की छात्रा कृष्णा कुमारी, कार्तिक और पांचवीं कक्षा के छात्र गणेशलाल के सिर में चोट लगी। तीनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

अब चबूतरे के पास लगेगी कक्षा

घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर एहतियात के तौर पर स्कूल भवन पर ताला लगा दिया गया है। अब स्कूल का संचालन माताजी के चबूतरे के पास दूसरी जगह से किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर है। मंगलवार को केवल छत का प्लास्टर गिरा, यदि छत का हिस्सा ढह जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

झालावाड़ हादसे की याद ताजा

स्कूल में प्लास्टर गिरने की घटना ने पिछले साल झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल हादसे की याद ताजा कर दी। 25 जुलाई 2025 को मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी स्कूल की इमारत का हिस्सा गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे में कई बच्चे घायल हुए थे। उस समय कक्षा में बैठे 35 बच्चे मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery