Wednesday, October, 14,2026

विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में ही वन भूमि का विकल्प देगा रीको

जयपुर: विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में ग्राम बीड पापड़ की खसरा संख्या 7/2 की भूमि से जुड़े विवाद में प्रभावित उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए रीको ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), भोपाल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए हैं। रीको ने औद्योगिक क्षेत्र में ही दूसरी जगह 2.9087 हेक्टेयर भूमि वन प्रयोजन के लिए आरक्षित करने और वहां वनीकरण का पूरा खर्च उठाने का प्रस्ताव दिया है। दरअसल, एनजीटी ने 16 सितंबर, 2026 को कमलकांत तिवाड़ी की ओर से प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए वन विभाग को खसरा संख्या 7/2 की 2.9087 हेक्टेयर भूमि का कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश से संबंधित भूमि पर संचालित औद्योगिक इकाइयों के प्रभावित होने की आशंका है। इसको ध्यान में रखते हुए रीको ने अधिकरण के समक्ष वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में ही दूसरी जगह भूमि वन प्रयोजन के लिए आरक्षित की जाएगी। प्रस्तावित भूमि पर पौधारोपण और वनीकरण से संबंधित पूरा खर्च भी रीको वहन करेगा।

जल्द सुनवाई की उम्मीद

रीको के आवेदन पर एनजीटी में जल्द सुनवाई होने की संभावना है। मामले में उद्यमियों के हितों की रक्षा और अधिकरण के समक्ष अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए रीको ने अतिरिक्त महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता की नियुक्ति भी की है। अब वैकल्पिक भूमि के प्रस्ताव पर एनजीटी के निर्णय के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery