Wednesday, October, 14,2026

बंपर आवक से आलू के भाव में गिरावट, मंडी में 7 रुपए KG

जयपुर: दिवाली से पहले रसोई के बजट को कहीं राहत तो कहीं महंगाई की मार मिल रही है। जयपुर की मुहाना मंडी में आलू की बंपर आवक से भाव पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम रह गए हैं, जबकि प्याज भी एक महीने में 10 रुपए किलो तक सस्ता हुआ है। कारोबारियों को उम्मीद है कि कोटा-अलवर से नए प्याज की आवक बढ़ने पर दिवाली तक भाव में और गिरावट आएगी। दूसरी ओर नींबू 100 रुपए और मटर 140 रुपए किलो तक बिकने से सब्जियों की खरीदारी महंगी बनी हुई है। मुहाना मंडी में आलू थोक में 4 से 7 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि पिछले साल भाव 12 से 13 रुपए किलो थे। यानी इस बार आलू 6 से 8 रुपए किलो तक सस्ता है। मंडी में रोज 100 से 125 गाड़ियां पहुंच रही हैं। प्रति गाड़ी करीब 15 टन के हिसाब से 1500 से 1875 टन आलू की आवक हो रही है। यहां 3797, 302, हाइब्रिड और लाल आलू की किस्में उपलब्ध हैं।

मुख्य आपूर्ति उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र से होती है। जयपुर में रोज 100 से 125 टन और आसपास की मंडियों में 600 से 700 टन आलू की
खपत है। मुहाना मंडी से उदयपुर, जोधपुर, किशनगढ़, ब्यावर, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली और शेखावाटी तक आपूर्ति होती है। कारोबारियों के अनुसार कोल्ड स्टोरेज में दिसंबर तक मांग पूरी करने लायक स्टॉक है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से पंजाब और इसके बाद हरियाणा व पूर्वी उत्तर प्रदेश की नई फसल आने लगेगी। मुहाना फल व सब्जी मंडी के थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर के अनुसार मंडी में सब्जियों के भाव किस्म, गुणवत्ता, आवक और मांग के आधार पर बदल रहे हैं।

नींबू-मिर्ची-मटर महंगे, आलू सबसे सस्ता

मुहाना मंडी के थोक भाव में नींबू 85 से 100 रुपए, मटर 120 से 140 रुपए और मिर्ची 50 से 55 रुपए किलो है। बारीक मिर्च 80 से 85 और शिमला मिर्च 50 से 55 रुपए किलो बिक रही है। हाइब्रिड टमाटर 21 से 24, देसी टमाटर 24 से 27, बैंगन 15 से 25, पॉलीहाउस खीरा 14 से 32, टिंडा 35 से 45, तुरई 30 से 35 और भिंडी 20 से 22 रुपए किलो है। फूलगोभी 15 से 20, पत्तागोभी 12 से 15, करेला 25 से 35, लौकी 12 से 16, ग्वार फली 55 से 65, हरा धनिया 30 से 50 और पालक 15 से 25 रुपए किलो है। लहसुन 50 से 160, नई अदरक 50 से 52 और पुरानी अदरक 150 से 200 रुपए किलो बिक रही है।

थोक में प्याज सस्ता, खुदरा में 60 रुपए

मंडी में रोज 30 से 40 छोटी-बड़ी गाड़ियां प्याज लेकर पहुंच रही हैं। प्रति गाड़ी 25 से 30 टन के हिसाब से 750 से 1200 टन तक आवक है। एक महीने पहले 50 से 55 रुपए किलो बिकने वाला प्याज अब थोक में 25 से 48 रुपए किलो है। मध्य प्रदेश का प्याज 25 से 30 रुपए, नया प्याज करीब 40 रुपए और नासिक का प्याज 42 से 48 रुपए किलो बिक रहा है। इसके बावजूद खुदरा बाजार में पांच किलो प्याज के 300 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, यानी उपभोक्ता 60 रुपए किलो तक चुका रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery