Wednesday, October, 14,2026

ग्रीस दौरे पर मुख्य सचिव... सुशासन और प्रशासनिक सहयोग पर मंथन

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ग्रीस दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य सचिव ने एथेंस में भारत के राजदूत रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत और ग्रीस के बीच कार्मिक प्रशासन और गवर्नेस के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (ईजीपीए) की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सबीने कूलमान के साथ बैठक कर यूरोपीय लोक प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्य सचिव और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने एथेंस स्थित भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत रवि शंकर से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच कार्मिक प्रशासन और सुशासन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुख्य सचिव ने ईजीपीए की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सबीने कूलमान के साथ बैठक में रोम में आयोजित इंजीपीए-2026 सम्मेलन के सफल आयोजन और उससे जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में पोप लियो चौदहवें के संदेश 'मैग्निफिका ह्यूमैनिटास' से संबंधित आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा यूरोपीय लोक प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर को प्रस्तावित ईजीपीए संचालन समिति की बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई। ये बैठकें लोक प्रशासन, प्रशासनिक सुधार और गवर्नेस के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय संवाद को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा हैं।

सियोल सम्मेलन की विवरणिका जारी

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आईआईएएस-2026 सियोल सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. यंग बम ली और आईएएसआईए-2026 सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. वासिलिस एक्सार्कोस के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान सियोल सम्मेलन की विवरणिका जारी की गई। यह सम्मेलन 17 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery