Wednesday, October, 14,2026

प्रशिक्षण के बाद राजस्थान पुलिस को मिले 1337 नए जवान

झालावाड़/किशनगढ़: राजस्थान पुलिस को 509 पुरुष आरक्षकों और 828 महिला कांस्टेबलों सहित 1337 प्रशिक्षित जवान मिले हैं। झालावाड़, आरपीटीसी किशनगढ़ और पीटीएस सिलोरा में आयोजित दीक्षांत परेड समारोहों में प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, ईमानदारी और निष्पक्षता से जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने आधुनिक पुलिसिंग और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया। प्रशिक्षण में साइबर अपराध, फॉरेंसिक साइंस, नवीन कानून, आपदा प्रबंधन शामिल रहे।

झालावाड़ः509 आरक्षकों ने ली शपथ

 झालावाड़ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बैच संख्या 20/26 के 509 पुरुष प्रशिक्षु कांस्टेबलों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) एच.जी. राथवेंद्र सुहास और विशिष्ट अतिथि कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हरेंद्र कुमार महावर रहे।

कमांडेंट गोपीचंद मीणा के निर्देशन में प्रशिक्षुओं ने परेड, बैंड और यूएसी का प्रदर्शन    किया।     16 फरवरी से शुरू हुए 36 सप्ताह के प्रशिक्षण में कानून, शारीरिक अभ्यास, तकनीकी ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग की जानकारी दी गई। सुहास ने जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्षता के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। समारोह में करीब 500 अभिभावक, अधिकारी मौजूद रहे।

किशनगढ़ः 828 महिला कांस्टेबल भी सेवा के लिए तैयार

आरपीटीसी किशनगढ़ में 533 और पीटीएस सिलोरा में 295 महिला कांस्टेबलों ने प्रशिक्षण पूरा किया। मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस यातायात मालिनी अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर अपराधियों पर सख्ती और आमजन से संवेदनशील व्यवहार का आह्वान किया। किशनगढ़ में प्राचार्य एवं उप महानिरीक्षक राजन दुष्यंत ने स्वागत किया। कमांडेंट संदीप सिंह ने शपथ दिलाई और आठ प्लाटूनों ने परेड कौशल दिखाया। नेतृत्व उदयपुर की प्रमिला धाकड़ ने किया। किशनगढ़ में फायरिंग और इंडोर में कोमल जांगिड़, ड्रिल में संजना पंड्या तथा आउटडोर में प्रमिला धाकड़ प्रथम रहीं। कोमल जांगिड़ ऑलराउंडर रहीं। सिलोरा  फायरिंग में निकेश डूडी, इंडोर में प्रियंका, आउटडोर में दिव्या राठौड़ और ड्रिल में सावित्री गुर्जर प्रथम रहीं। निकिता ऑलराउंडर प्रथम रहीं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery