Wednesday, October, 14,2026

एलओसी पर ड्रोन से गिराए हथियार और विस्फोटक

श्रीगंगानगर: पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने हथियारों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी भारत-खेप बरामद की है। पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए हथियारों और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन, करीब 650 कारतूस, लगभग सात किलो संदिग्ध विस्फोटक, चार जोड़ी बैटरियां और दो रिमोट बरामद किए गए। मामले में पंजाब के जालंधर और फिरोजपुर क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां जांच कर रही हैं कि खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे क्या साजिश थी।

रात में गिराए गए तीन पैकेट

एएनटीएफ कांस्टेबल अवतार सिंह के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 से 2 बजे के बीच ग्राम पंचायत 12 केएनडी के चक 4 केएनएम डब्ल्यू टेल के पास, खानुवाली पोस्ट से लगभग एक किलोमीटर दूर नहर किनारे खेत में तीन पैकेट गिराए गए। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे सूचना मिलने पर तलाशी शुरू हुई। शुरुआती आशंका मादक पदार्थों की खेप होने की थी, लेकिन पैकेटों में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली।

कहां पहुंचनी थी खेप, जांच जारी

विकास कुमार के अनुसार, एजेंसियां पता लगा रही हैं कि हथियार और विस्फोटक किसने भेजे, इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और इस्तेमाल का उद्देश्य क्या था। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के खेतों और नहर किनारे तलाशी अभियान चला रही हैं। सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सुरागों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पिस्टल पर मेड इन तुर्किये लिखा

सुरक्षा एजेंसिसयों को मिली दोनों जिगाना पिस्टल पर मेड इन तुर्किये लिखा है। तीसरे पैकेट में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली, जिसके साथ बैटरियां और रिमोट भी थे। सुरक्षा एजेंसिसयों को विस्फोटक सामग्री के आरडीएक्स होने का संदेह है, लेकिन उसकी वास्तविक प्रकृति और मात्रा की पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही होगी। जयपुर से एंटी बम स्क्वाड को बुलाया गया है। एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि टीम करीब एक महीने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। एएनटीएफ के सीआई महेंद्र दत्त शर्मा, रावला थाना प्रभारी बलवंत कुमार, बीएसएफ के महेश, सीआईडी की एएसपी दीक्षा कामरा और एटीएस के सीआई हनुमाना राम विश्नोई शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery