Wednesday, October, 14,2026

छोटी घटना को हल्के में न लें, समय रहते रोकें बड़ा विवादः मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: प्रदेश में आगामी दो माह के दौरान त्योहारों और चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अशांति की स्थिति नहीं बननी चाहिए। संवेदनशील स्थानों को पहले से पहचान कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और विवादों को शुरुआती स्तर पर ही निपटाया जाए। छोटी घटनाओं की अनदेखी बड़े विवाद का कारण बन सकती है. इसलिए पुलिस हर शिकायत और घटनाक्रम पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। मंगलवार को कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान मंदिरों, गरबा स्थलों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया। छेड़छाड़ और जेबतराशी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आयोजन स्थलों पर पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी सुनिश्चित करते को कहा। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को सुविधा और सुरक्षा के लिए पहले से योजना बनाने तथा उन्हें परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के प्रमुख दिशा-निर्देश

  • त्योहार और चुनावः आगामी दो माह में होने वाले त्योहारों और चुनावों के मद्देनजर पहले से सुख्क्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी क्षेत्र में अशांति की स्थिति नहीं बनने दें।
  • मंदिर और गरबा स्थलः मंदिरों, गरवा आयोजनों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में पुलिस की पर्याप्त तैनाती करें। छेड़छाड़ और जेवतराशी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतें।
  • पर्यटन स्थलों की सुरक्षाः प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहले से योजना बनाएं। पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ कार्रवाई करें।
  • यातायात प्रबंधनः त्योहारी सीजन में प्रमुख शहरों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात सुधारू रखने के लिए ठोस व्यवस्था करें।
  • छोटी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई: विवादों और शिकायतों को हल्के में न लें। समय रहते हस्तक्षेप कर छोटी घटनाओं को बड़ा रूप लेने से रोके।
  • रेंज और जिला स्तर पर निगरानीः अधिकमी
  • अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें और संवेदनशील परिस्थितियों पर लगातार नजर रखें।
  • महिला सुरक्षाः कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को सक्रिय कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
  • खनन माफिया और जमीन विवादः सभी जिलों में खनन और भूमि विवादों की विस्तृत सूची तैयार करें। विवादों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाएं और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
  • जवाबदेही तय करें: कानून-वावस्था से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें।

भरतपुर के भौंडा गांव की घटना पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने भरतपुर के भौद्रा गांव में हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि थानों में ऐसे कई मामले पुलिस के संज्ञान में होते हैं, जिनमें शुरुआती स्तर पर हस्तक्षेप कर समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को लंबित रखने के बजाय समय रहते प्रभावी कार्रवाई करें। आपराधिक घटनाओं और पुलिस के आपरण से जुड़े मामलों की समीक्षा कर लापरवाही के लिए जवाबदेही भी तय की जाए।

DGP ने भी दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक के बाद महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने हाल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हर स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, संवेदनशील परिस्थितियों में तात्काल कदम उठाने तथा आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery