Wednesday, October, 14,2026

स्वच्छता कैलेंडर पर संग्राम कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

जयपुर: जयपुर नगर निगम में 100 दिवसीय कार्य योजना और स्वच्छता उत्सव के कैलेंडर में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्षद आयुक्त के चैंबर में पहुंचे और आरोप लगाया कि उनकी समस्याएं सुनने के बजाय अनदेखी की गई। पार्षदों ने सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर सुनवाई नहीं होने की शिकायत की। वहीं, वार्ड 138 की पार्षद दीपिका शर्मा सफाई कर्मचारी हटाने के मुद्दे पर जोन कार्यालय में अधिकारी की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गई।

वार्ड 19 के पार्षद फारुख खान ने कहा कि वे अपने वार्ड की समस्याएं लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस पार्षदों और उनके वार्डों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दीपावली नजदीक होने के बावजूद कांग्रेस के वार्डों में सफाई सुधारने को प्राथमिकता नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा के वार्डों में त्योहार से पहले काम कराए जा रहे हैं। वाडों में तैनात एस आई और सीएसआई भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड 84 के पार्षद भरत मेघवाल ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याएं लेकर पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

सफाई हटाने पर पार्षद का विरोध कर्मचारी

वार्ड 138 की पार्षद दीपिका शर्मा अपने वार्ड से सफाई कर्मचारी हटाए जाने की शिकायत लेकर जोन कार्यालय पहुंचीं। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने न उनकी बात सुनी और ना ही समस्या से संबंधित पत्र लिया। सुनवाई नहीं होने पर वह अधिकारी की गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गई। इससे कुछ देर के लिए कार्यालय में माहौल गरमा गया। अधिकारियों की ओर से कहा गया कि पार्षद के साथ अभद्रता नहीं हुई, बल्कि उप आयुक्त ने उनकी मांग नहीं मानी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि स्वच्छता उत्सव के कैलेंडर में भाजपा के वार्डों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि कांग्रेस के वार्डों को हर जोन में अंत में रखा गया है। उन्होंने कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कैलेंडर संशोधित कर दोबारा जारी करने और प्रशासन से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्षदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं हुआ और भेदभाव दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

दीपावली से पहले 500 स्थानों पर काम की योजना

दरअसल, महापौर सुनील कोठारी ने शहर की स्वच्छता और सौंदर्गीकरण के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत करीब 500 चिह्नित स्थानों पर काम कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें सड़क मरम्मत, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई, आवारा पशुओं को पकड़ने और सार्वजनिक स्थानों से अवैध मीट की दुकानें हटाने के काम शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery