Wednesday, October, 14,2026

16 RAS अधिकारी बने IAS... नोटिफिकेशन जारी

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में 1998 बैच के 13 और 1999 बैच के तीन अधिकारी शामिल हैं।

सूची में तीन महिला अधिकारियों को भी जगह मिली है। 1998 बैच के अधिकारियों में मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह, महावीर खराड़ी और गोपाल राम बिरदा शामिल हैं। वहीं, 1999 बैच से डॉ. भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल को आईएएस में पदोन्नति मिली है। इन अधिकारियों के नामों पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की बैठक में विचार किया गया था। 22 सितंबर को जयपुर में हुई इस बैठक में वर्ष 2025 की रिक्तियों के आधार पर पदोत्रति की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक में कुल 18 रिक्त पदों के लिए नामों पर विचार हुआ था, जिनमें से 16 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई। चयन समिति की बैठक में पुराने मामलों से जुड़े अरुण प्रकाश शर्मा और रामस्वरूप के लिफाफे बंद रखे गए थे। गोपाल राम बिरदा का लिफाफा भी बंद रखा गया था, जबकि उनका पिछले रिक्ति वर्ष से संबंधित लिफाफा खोला गया।

चुनाव के बाद नई पोस्टिंग की संभावना

IAS में पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पोस्टिंग के लिए पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण तत्काल बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना कम है। चुनाव के बाद IAS और RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery