Wednesday, October, 14,2026

कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में 2 दिन के नवजात समेत माता-पिता की मौत

बाड़मेर: बाड़मेर में कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार पति-पत्नी और उनके दो दिन पहले जन्मे नवजात बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शवों को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके हाथमा गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।

रामसर थानाधिकारी विक्रमदान चारण ने बताया कि हादसे में बालेवा निवासी हिंगलाजराम पुत्र लीलाराम और उसकी पत्नी तुलसी की मौत हो गई। जबकि 2 दिन पहले जन्मे नवजात बेटे की भी जान चली गई। थानाधिकारी के अनुसार दो दिन पहले तुलसी की बाड़मेर जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। आज हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद तुलसी को हिंगलाजराम अपने घर ले जा रहे थे। गाड़ी को ड्राइवर महावीरदान पुत्र सुमेरदान चला रहे थे। जबकि हिंगलाजराम की दो बहनें तुड़बी निवासी गुड्डी पत्नी पूराराम और मोडा निवासी शायरी पत्नी देवाराम भी साथ मौजूद थीं। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हाथमा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आगे का हिस्सा पिचक गया, जिससे कार सवार लोग अंदर ही फंस गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार का गेट तोड़कर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery