Wednesday, October, 14,2026

स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया, कहा- सिर्फ निलंबन पर्याप्त नहीं

जयपुर: नरैना थाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक कृष्णावतार के साथ कथित मारपीट के मामले में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने घटना को गंभीर और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि केवल पुलिसकर्मियों का निलंबन पर्याप्त नहीं है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ प्रभावी जांच के साथ दंडात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी है। आयोग ने आईजी जयपुर रेंज, जयपुर ग्रामीण एसपी और जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित CCTV फुटेज, थाने की प्रमाणित जनरल डायरी (जीडी) और पीड़ित के मेडिकल रिकॉर्ड पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे होगी। आयोग ने 11 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 12 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक की थाने की CCTV फुटेज और संबंधित रिकॉर्ड तलब किए हैं। साथ ही कृष्णावतार के खिलाफ दर्ज मामले या की गई किसी निषेधात्मक कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है।

SMS अस्पताल में नेताओं ने जानी कुशलक्षेम

कृष्णावतार का एसएमएस अस्पताल की मेडिकल आईसीयू में उपचार चल रहा है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोयल और भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी मौजूद रहे।

थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उमराव सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच दूदू वृत्ताधिकारी अनुपम मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की विजिलेंस टीम भी मामले की जांच करेगी।

प्रचारकी उतारने की बात कहने का आरोप

कृष्णावतार की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप है कि 10 अक्टूबर की रात सड़क से पकड़कर थाने लाया गया था। आरोप है कि थाना प्रभारी उमराव सिंह ने कथित तौर पर 'आज इसकी प्रचारकी उतार दो' कहा। इसके बाद पुलिसकर्मी ओंकार सिंह और अजय पर उनके हाथ-पैर पकड़ने व महिपाल और विनोद पर संवेदनशील अंग पर प्रहार करने का आरोप है। शिकायत में रमेश और कुलदीप की भूमिका का भी उल्लेख है। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए ले जाना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery