Thursday, October, 22,2026

जियो के आईपीओ को पहले दिन 3 गुना बोलियां

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। 30,213 करोड़ रुपए के इस निर्गम को बुधवार शाम पांच बजे तक 3.01 गुना अभिदान मिला। आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट के भीतर ही सभी पेश किए गए शेयरों के लिए बोलियां मिल गईं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 59.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। कुल मांग करीब 74,610 करोड़ रुपए रही, जिसमें बड़े निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से का 8,110 करोड़ रुपए का आवंटन भी शामिल है।

पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 9.02 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.58 गुना सब्सक्राइब हुआ। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में अभिदान 0.68 गुना रहा। कर्मचारियों और शेयरधारकों के आरक्षित हिस्से क्रमशः 1.30 और 1.38 गुना भरे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। ऊपरी मूल्य पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 108 अरब डॉलर बैठता है। यह निर्गम हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपए के आईपीओ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने की दिशा में है। आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery