Thursday, October, 22,2026

6 महीने बाद भी डिपो में कैद 44PM-E बसें

जयपुर: शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए लाई गई PM-E बसें छह महीने बाद भी पूरी क्षमता से सड़कों पर नहीं उतर पाई हैं। पहले चरण में जयपुर के लिए 150 इलेक्ट्रिक बसें प्रस्तावित थीं, लेकिन अब तक जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL) के बेड़े में 102 बसें ही शामिल हो सकी हैं। इनमें से भी महज 58 बसें छह रूटों पर संचालित हो रही हैं, जबकि 44 बसें डिपो में खड़ी हैं। ऐसे में सवाल है कि जब नई बसें उपलब्ध हैं तो उनका इस्तेमाल कर यात्रियों को राहत क्यों नहीं दी जा रही?

नई बसों के संचालन में देरी की शुरुआत आरटीओ रजिस्ट्रेशन - के कारण हुई। अब ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी को संचालन में बाधा बताया जा रहा है। स्थिति यह है कि JCTSL के 100 से अधिक चालक-परिचालक कार्यालयों में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में एक ओर बसें खड़ी हैं, दूसरी ओर उन्हें चलाने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। कर्मचारियों की तैनाती और उपलब्धता की समीक्षा हो तो बसों के संचालन की तस्वीर बदल सकती है।

एक साल बाद भी चार्जिंग स्टेशन शुरू नहीं

टोडी डिपो में चार्जिंग स्टेशन एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे की यह स्थिति तैयारी पर सवाल खड़े करती है। बसें खरीदने और बेड़े में शामिल करने के साथ चार्जिंग व्यवस्था और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी जरूरी था, लेकिन इन व्यवस्थाओं में देरी का खामियाजा सार्वजनिक परिवहन को भुगतना पड़ रहा है।

नई बसें खड़ी, पुरानी बीच सड़क पर बंद

एक तरफ नई इलेक्ट्रिक बसें डिपो में खड़ी है तो दूसरी तरफ पुरानी बसों के रखरखाव में लापरवाही के चलते उनके बीच सड़क पर खराब होने की शिकायतें सामने आ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है और परिवहन व्यवस्था की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अब सवाल यह है कि CTSL आखिर कब तक संसाधनों और व्यवस्थाओं की कमी का हवाला देता रहेगा? बसों की खरीद का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब वे नियमित रूप से सड़कों पर दौड़ेगी। जरूरत है कि स्टाफ की तैनाती, चार्जिंग स्टेशन और पुरानी बसों के मेंटेनेंस की समयबद्ध समीक्षा हो, ताकि जयपुर के यात्रियों को राहत मिल सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery