Thursday, October, 22,2026

सरकार और आमजन के बीच सेतु बन काम करे मीडिया: पवन अरोड़ा

जयपुर: पिंकसिटी प्रेस क्लब के 35वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज बुधवार शाम को हुआ। तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ महापौर सुनील कोठारी, सब बेधड़क मीडिया ग्रुप के मौएमडी पवन अरोड़ा और यूनाइटेड प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर ने लाइट डेकोरेशन का स्विच ऑन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब पदाधिकारियों ने पचन अरोड़ा सहित सभी अतिथियों का बुके भेंटकर व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर पंकज जोशी भी शामिल हुए। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक निखलेश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र स्सिा राजावत, कोषाध्यात नमोनारायण अवस्थी व कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर और धूली लाल मीणा ने महापौर सुनील कोतारी, पवन अरोड़ा व यूनाइटेड प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर का स्वागत किया। वहीं, नियाजी ब्रदर्स के कलाकारों ने सूफी नाइट में प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कलाकारों ने सांसों की माला पे', "तुम्हें दिल्लगी', 'मेरे रश्के कमर' और 'दमादम मस्त कलंदर सहित अनेक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

आज सांस्कृतिक संध्या, कल सम्मान समारोह

गौरतलब है कि तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार शाम 7 बजे सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। 23 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम पत्रकार सम्मान समारोह होगा, जिसमें युवा व मूर्धन्य पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। शुभारंभ पर राजेन्द्र शर्मा राजू के बनाए सेल्फी पॉइंट पर त्रिपोलिया गेट व जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों की पृष्ठभूमि में पत्रकारों ने परिवार सहित सेल्फी ली। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव रोशन लाल शर्मा, मुळेया चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विलेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदत शर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, सत्यनारायण गौतम, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शेखावत, ओमवीर भार्गव, अशोक राही, अमरचन्द्र सिंघल, मनीष भारद्वाज और राखी सोनी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

सरकार के आंख-कान मीडिया

सच बेधड़क मीडिया खुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने कहा कि प्रेस क्लब के अच्छे दिन आने वाले है, क्योंकि पदाधिकारी और पूरी टीम अच्छा काम कर रही है। आज के आयोजन की अच्छी बात यह लगी कि सभी को परिवार के साथ आमंत्रित किया गया है, ली अपने आप में अनूठी पहल है। मीडिया की भूमिका पर उन्होंने कहा कि सरकार के आख-कान मीडिया ही है। उसे इसी रूप में लिया जाना चाहिए। समाज व देश को आगे बढ़ाने में मीडिया की भी जिम्मेदारी है। केवल खबरों में कमियां निकालना और नकारात्मक खबरें ही ज्यादा प्रकाशित करना उचित नहीं है, बल्कि समाज व प्रदेश के विकास में भी मीडिया की भूमिका होनी चाहिए। मीडिया को सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर काम करना चाहिए। सरकार के साथ मिलकर सेतु के रूप में काम करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक कैसे पहुंचे, इस दिशा में भी मीडिया की काम करना होगा। पत्रकार आवासीय योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि यह योजना जरूर होनी चाहिए, लेकिन हाउसिंग बोर्ड को पहले पत्रकारों से बात कर लेनी चाहिए, ताकि योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। मैयर सुनील कोठारी ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देते है और कही न काहीं शहर व प्रदेश के विकास में भी योगदान देते हैं। भैरों सिंह शेखावत ने यह स्थान दिया था, जो अब धुरी बन गया है। यहां पत्रकार रिलैक्स होते हैं और यह सामाजिक चेतना का बिंदु भी है। मेरा पहला कार्यकाल है और मैं पत्रकारों से मिलने वाले सही इनपुट के आधार पर काम करूंगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery