Thursday, October, 22,2026

एक्सप्रेसवे पर मिलेगा सस्ता खाना, खुलेंगी श्री अन्नपूर्णा रसोइयां

जयपुर: प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर पंचायती राज विभाग ने एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में श्री अन्नपूर्णा रसोइयां (ग्रामीण) खोलने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र लिखकर उपलब्ध रेस्ट एरिया का परीक्षण करने और प्रस्ताव भेजने को कहा है। इस पहल का उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा करने वाले चालकों को किफायती भोजन उपलब्ध कराना और जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

एनएचएआई के परीक्षण के बाद होगा फैसला

पंचायती राज विभाग ने एनएचएआई से एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में ग्रामीण रसोइयां संचालित करने की व्यवहार्यता जांचने को कहा है। प्राधिकरण स्थानों और अन्य जरूरी पहलुओं का परीक्षण कर विभाग को प्रस्ताव भेजेगा। इसके बाद निर्णय किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर फोकस

राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में एक्सप्रेसवे पर रियायती भोजन की सुविधा विकसित करने की पहल की गई है। लंबी दूरी तक वाहन चलाने वाले चालकों को सुलभ भोजन मिलने से यात्रा के दौरान सुविधाजनक ठहराव के विकल्प बढ़ सकते हैं।

6-ई रणनीति से हादसों में कमी लाने का प्रयास

प्रदेश में सड़क सुरक्षा के लिए सरकार एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन और एंगेजमेंट यानी 6-ई आधारित कार्ययोजना पर काम कर रही है। इसके तहत जागरूकता, सड़क संरचना में सुधार और दुर्घटना के बाद त्वरित सहायता पर जोर है। श्री अन्नपूर्णा रसोइयों की प्रस्तावित व्यवस्था भी एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने की इसी व्यापक पहल से जुड़ी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery