Thursday, October, 22,2026

राष्ट्रीय पोषण माह में राजस्थान का देश में दूसरा स्थान

जयपुर: राष्ट्रीय पोषण माह-2026 में राजस्थान ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चले अभियान में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 113.66% उपलब्धि दर्ज की गई। जिलों के प्रदर्शन में जोधपुर 148.22% उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर रहा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता, अन्नप्राशन, गोदभराई, कुपोषित बच्चों की पहचान व देखभाल, पोषण वाटिका और स्वस्थ बालक स्पर्धा जैसी गतिविधियां हुई।

प्रदेश के पांच प्रमुख प्रदर्शन करने वाले जिलों में जोधपुर  148.22% उपलब्धि के साथ पहले, बीकानेर 133.70% के साथ दूसरे, पाली 132.01% के साथ तीसरे, चूरू 128.85% के साथ चौथे और श्रीगंगानगर 127.21% के साथ पांचवें स्थान पर रहा। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों, जिला व ब्लॉक समन्वयकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई दी। शासन सचिव पूनम ने अगले अभियान में देश में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा। निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने बताया कि गतिविधियां स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभागों के समन्वय से हुईं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery