Thursday, October, 22,2026

भारत में विरोध प्रदर्शन 'घरेलू मामला'... हस्तक्षेप नहीं करेंगे

मुंबई: भारत में निर्वाचन आयोग के खिलाफ हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों पर अमेरिका ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने बुधवार को इसे भारत का घरेलू राजनीतिक मामला बताते हुए कहा कि अमेरिका दूसरे देशों की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और अपने घरेलू मामलों पर फैसला लेने का अधिकार भारतीय लोगों को है। रुवियो ने प्रदर्शनों की आलोचना करने वाले संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के संदर्भ को भी खारिज किया और उन्हें विरोधाभासी बताया। रुवियो ने बुधवार सुबह मुंबई में अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की। इसके बाद वह गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुए।

'अमेरिका में भी रोज होते हैं प्रदर्शन'

रुबियों ने कहा कि अमेरिका में भी हर दिन विरोध प्रदर्शन होते हैं। लोग इन्हें अलग-अलग नजरिए से देखते है और वे राजनीतिक विमर्श तथा विचारों में मतभेद को दशति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हिंसा, तोड़फोड़ या इमारतो गे आगजनी जैसी घटनाओं की बात नहीं कर रहे, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों का जिक्र कर रहे हैं।

भारत की तेल ताकत पर अमेरिका की नजर

रुबियो ने बुधवार को गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थल तेल रिफाइनरी का दौरा किया। उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बच्चों ईशा व अनंत ने उनका स्वागत किया। दौरे में वनतारा पशु बचाव केंद्र और समूह की निर्माणाधीन विनिर्माण इकाइयां भी शामिल रहीं। रुबियो ने कहा है कि अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध से आने वाले कच्चे तेल के शोधन के लिए रिलायंस के साथ काम करना चाहता है।

पहले के समझौतों से भारत-अमेरिका डील होगी अलग

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के काफी करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित समझौता अमेरिका के पहले किए गए व्यापार समझौतों से काफी अलग होगा। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, वे (भारत) समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करेंगे। यह समझौता अब तक किए गए अन्य समझौतों से काफी अलग होगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देश व्यापार समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery