Thursday, October, 22,2026

देश-विदेश में राजस्थान के निवेश दूत बनेंगे 21 IAS

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में निवेश के अवसर बढ़ाने और प्रवासी राजस्थानियों से समन्वय स्थापित करने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। ये अधिकारी संबंधित राज्यों और देशों में कारोबार, व्यापार एवं निवेश की संभावनाएं तलाशने के साथ राजस्थान में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को सहयोग करेंगे। साथ ही प्रवासी राजस्थानियों और संबंधित राज्यों में पदस्थापित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

सरकार ने गायत्री ए. राठौड़ को गोवा और सिंगापुर, टी. रविकांत को आंध्र प्रदेश और केन्या, मंजू राजपाल को बिहार और हांगकांग व नवीन जैन को हरियाणा और सऊदी अरब का समन्वय सौंपा है। इसी प्रकार रवि जैन को छत्तीसगढ़ और ऑस्ट्रेलिया, डॉ. रवि कुमार सुरपुर को कर्नाटक और दक्षिण अफ्रीका, डॉ. जोगाराम को केरल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पी. रमेश को तेलंगाना और आयरलैंड तथा आरती डोगरा को उत्तराखंड और जर्मनी की जिम्मेदारी दी गई है। नकाते शिवप्रसाद को महाराष्ट्र और ब्राजील, शिवांगी स्वर्णकार को असम और अमेरिका, अनुपमा जोरवाल को दिल्ली और इटली तथा रुक्मणि रियार को पश्चिम बंगाल के साथ स्वीडन और नॉर्वे के लिए समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिमांशु गुप्ता को ओडिशा और युगांडा, अरविंद कुमार पोसवाल को हिमाचल प्रदेश और नेपाल तथा सुरेश कुमार ओला को गुजरात और स्विट्जरलैंड का दायित्व दिया गया है।

इन अधिकारियों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में प्रवासी राजस्थानियों से संपर्क, निवेशकों के साथ संवाद और राजस्थान में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के लिए समन्वय किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देने के प्रयासों को गति देना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery