Tuesday, April, 07,2026

15 लाख में 'डमी' से हुआ पास, अब सलाखों के पीछे

जयपुर: एसआई भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में परीक्षा रद्द होने के बाद भी एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। एसओजी ने डमी अभ्यर्थी बैठाकर लिखित परीक्षा पास करने वाले एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि परीक्षा में सियाराम मीना (32) निवासी अलीनगर (टोंक) ने हनुमान प्रसाद मीना से 15 लाख रुपए में सौदा कर 13 सितंबर को आयोजित दोनों पारियों की लिखित परीक्षा में अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा दिलवाई। इस फर्जी तरीके से उसे हिंदी विषय में 200 में से 140.21 अंक और सामान्य ज्ञान में 200 में से 109 अंक प्राप्त हुए, जिससे वह अवैध रूप से परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया।

मामले में सियाराम लंबे समय से फरार चल रहा था। जांच अधिकारी एएसपी चिरंजीलाल मीना ने टोंक पुलिस के सहयोग से लंबे समय से फरार आरोपी सियाराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 9 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है।

डमी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलवाने वालों को पकड़ा

वहीं, बीएसटीसी (प्री डी.एल. एड.) परीक्षा 2019 व 2020 के फर्जीवाड़े में एसओजी ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने पैसों के लेनदेन कर अपनी जगह डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया था। इस मामले की शुरुआत 4 फरवरी 2021 को पाली जिले के रोहट थाना पुलिस द्वारा अशोक सारण को संदिग्ध अवस्था में पकड़ने से हुई, जिसके पास से डमी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलवाने से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। इसके बाद जांच के दौरान एसओजी ने शिक्षा विभाग, बीकानेर से मूल दस्तावेज प्राप्त कर वास्तविक अभ्यर्थियों से पूछताछ की और उनके नमूना हस्ताक्षर व लिखावट लेकर एफएसएल से जांच करवाई। जांच में मूल अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर व लिखावट का मिलान नहीं हुआ, इस पर एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उदयपुर व भरतपुर से जगदीश, जीवतराम मोडिया, लक्ष्मी कुमारी, मन्नालाल, मुकेश गमार, लोकेश कुमार, प्रेम कुमारी, राहुल, संजय, विक्रम कुमार, विशाल बोडात और रवींद्र सिंह मुसावत शामिल है।

ब्लूटूथ से नकल करने वाला अरेस्ट

इधर, वर्ष 2015 में आरपीएससी की कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा में लंबे समय से फरार आरोपी नवलकिशोर मीणा (40), निवासी खानपुर (दौसा) को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ब्लूटूथ डिवाइस गैंग के साथ मिलकर परीक्षा में नकल की थी। बाद में इसे आरपीएससी द्वारा डिबार कर दिया गया। इस मामले में अब तक गिरोह के 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery