Thursday, April, 09,2026

कोटा के आयुर्वेदिक कॉलेज का नामकरण अब वैद्य दाऊदयाल जोशी के नाम पर

कोटा: राजस्थान सरकार ने कोटा के आयुर्वेदिक कॉलेज का नाम बदलने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब यह संस्थान 'वैद्य दाऊदयाल जोशी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, कोटा' के नाम से जाना जाएगा। आयुर्वेद मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कॉलेज के नाम परिवर्तन को मंजूरी दी गई, जिसे आयुर्वेद क्षेत्र में योगदान देने वाले वैद्य दाऊदयाल जोशी के सम्मान से जोड़ा जा रहा है। बैठक में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी उपस्थित रहे। सरकार के इस फैसले को आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को सम्मान देने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। कॉलेज की नई पहचान आयुर्वेद शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery