Tuesday, April, 07,2026

बंगाल के CS को फटकार... खुद को इतना बड़ा न समझें, NIA को जांच

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव और हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। शीर्ष अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि 'फोन क्यों नहीं उठाते, खुद को इतना बड़ा न समझें और कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का फोन न उठाने पर माफी मांगने को कहा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह घटना प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है।

अदालत ने टिप्पणी की कि जब न्यायिक अधिकारियों के घेराव की सूचना पहले से थी, तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने इस घटना को 'पूर्व-नियोजित' और 'गंभीर' करार दिया। अदालत ने अपने विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुए मामले की जांच NIA को सौंप दी और निर्देश दिया कि राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार 26 आरोपियों से एजेंसी पूछताछ करेगी, भले ही वे न्यायिक हिरासत में हों। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है। कोर्ट ने हालात को देखते हुए यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल केंद्रीय सुरक्षा बलों को राज्य से नहीं हटाया जाएगा।

प्रशासन में राजनीति के बढ़ते असर पर कोर्ट की चिंता

सुनवाई के दौरान अदालत ने पश्चिम बंगाल की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी चिंता जताई। पीठ ने कहा कि नौकरशाही की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और सरकारी दफ्तरों में राजनीति का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अदालत ने संकेत दिया कि यदि राज्य की व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम नहीं करती है, तो आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

दावे और आपत्तियों के निपटारे का कार्य अंतिम चरण में

इधर, अदालत ने यह भी जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत लगभग 60 लाख दावे और आपत्तियों के निपटारे का कार्य अंतिम चरण में है। 6 अप्रैल तक करीब 59.15 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मालदा की यह घटना 1 अप्रैल को हुई थी, जब सात न्यायिक अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत बीडीओ कार्यालय पहुंचे थे। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। इसी दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यालय का घेराव कर लिया और अधिकारियों को घंटों तक बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान उन्हें धमकाने और दबाव बनाने के आरोप भी सामने आए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery