Wednesday, April, 15,2026

विकसित भारत के लिए महिला नेतृत्व के साथ समावेशी विकास पर जोर

जयपुर: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'माय भारत बजट क्वेस्ट-2026' के तहत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं महिला व बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने विकसित भारत के लिए महिला नेतृत्व और समावेशी विकास को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित होने जा रहा है, जिससे महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं की बराबरी और उनकी भागीदारी से ही विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दीया कुमारी ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026 प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन से प्रेरित है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को नीति निर्माण के केंद्र में रखा गया है। 'माय भारत बजट क्वेस्ट-2026' युवाओं को बजट की समझ और नीति निर्माण से जोड़ने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि बजट और योजनाएं सिटीजन सेंट्रिक होनी चाहिए, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिले। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन के दौरान युवाओं ने भी विकसित भारत-2047 के विजन पर अपने विचार साझा किए।

सिटीजन सेंट्रिक हों बजट और योजनाएं

दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से बजट प्रावधानों को सरल बनाकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट और योजनाएं सिटीजन सेंट्रिक होनी चाहिए, ताकि आमजन को सीधे लाभ मिल सके। विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजना, नवाचार और समन्वय जरूरी हैं। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर ही समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग की शासन सचिव पूनम ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महिला नेतृत्व और समावेशी विकास विषय पर पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए युवा प्रतिभागियों ने विकसित भारत-2047 के विजन पर अपने विचार साझा किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery