Wednesday, April, 15,2026

कोटा में 30 करोड़ की लागत से बनेगा संविधान पार्क

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के दौरे के दौरान बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को श्रीनाथपुरम् में संविधान पार्क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि भारत का संविधान पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रेरणा लें, इसी उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान पार्क लोकतंत्र की मूल भावना से लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संविधान पार्क के केंद्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा की शिक्षा नगरी के रूप में पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां आने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए यह पार्क एक जीवंत पाठशाला का कार्य करेगा, जहां वे संविधान की मूल भावना को समझ सकेंगे और उससे प्रेरणा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी और बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery