Wednesday, April, 15,2026

मनरेगा ने प्रदेश में दम तोड़ा, सरकार विज्ञापनों में व्यस्त

टोंक: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव जानबूझकर नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हार के डर से चुनाव टाल रही है, जिससे शहरों और गांवों में जनप्रतिनिधियों का अभाव बना हुआ है और आमजन के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। टोंक प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दम तोड़ चुकी है।

इसके चलते लाखों परिवारों का रोजगार छिन गया है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का फोकस विकास कार्यों से हटकर केवल विज्ञापनों और प्रचार तक सीमित रह गया है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके साथ ही पायलट ने प्रदेश में बढ़ती पेयजल किल्लत को लेकर भी चिंता जताई और चेतावनी दी कि यदि गर्मियों से पहले जलापूर्ति और पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो हालात गंभीर हो सकते हैं। पायलट ने कहा कि हर साल गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, लेकिन सरकार समय रहते तैयारी नहीं करती। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पानी की सप्लाई और वितरण व्यवस्था को लेकर अभी से ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान पायलट ने टोंक स्थित सेंट जोसेफ शिक्षण संस्थान के नवीन छात्रावास का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे अपने भविष्य को संवार सकें। पायलट ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह प्राथमिकताओं को समझते हुए विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करे, तभी प्रदेश की स्थिति में सुधार संभव है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery