Wednesday, April, 15,2026

राम जल सेतु लिक परियोजना के प्लांट में लगी आग

बूंदी: इंद्रगढ़ तहसील के गुहाटा गांव में बन रही राम जल सेतु लिंक परियोजना के इंजीनियरिंग प्लांट में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया। इससे आस-पास काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही 8 अप्रैल को इस परियोजना का दौरा किया था। उन्होंने इसी प्लांट के पास बैठकर परियोजना से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री और प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। आग की घटना ने परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है।

लोहे की चादरें भी पिघली

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्लांट की लोहे की चादरें तक पिघलकर गिर गईं। पूरा ढांचा धराशायी हो गया। आग में प्लांट में रखा इंजीनियरिंग से जुड़ा महंगा सामान भी जल गया। इससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग लगने के समय प्लांट में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग लगते ही आस-पास काम कर रहे मजदूर तुरंत बाहर निकल आए। घटना की सूचना पर दहीखेड़ा पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग बुझाने और नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया।

शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा

लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर ने बताया कि गुहाटा में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य जारी है। यहां इंजीनियरिंग प्लांट स्थापित किया गया था। इसी प्लांट में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह पता नहीं चली है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है। तुरंत लाखेरी नगर पालिका के दमकल विभाग को सूचित किया गया। लाखेरी और इंद्रगढ़ से दमकल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय मजदूरों ने भी आग बुझाने में मदद की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery