Sunday, April, 12,2026

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली, जिसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, राजीव रंजन सिंह और अर्जुन राम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी उपस्थित थे। राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों की सदस्यता का अनुभव प्राप्त किया है।

मोदी ने दी बधाई, अनुभव और सुशासन की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की व्यापक सराहना होती रही है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव संसद की गरिमा को और सशक्त करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार का योगदान उल्लेखनीय रहा है। मोदी ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी भूमिका आगे भी देशहित में महत्वपूर्ण रहेगी।

हरिवंश ने फिर ली शपथ

राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को एक बार फिर उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई का कार्यकाल पूरा होने से रिक्त हुई सीट के लिए किया गया। हरिवंश का राज्यसभा सदस्य के रूप में दूसरा कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery