Sunday, April, 12,2026

ट्रंप बोले... डील नहीं तो फिर होगा हमला

वॉशिंगटन/तेहरान: पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित बातचीत अनिश्चितता में घिर गई है। ईरान ने साफ कर दिया है कि लेबनान में सीजफायर लागू होने से पहले वह किसी भी वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने यह भी मांग रखी कि अमेरिका पहले ईरान के फ्रीज किए गए फंड जारी करे, तभी आगे बातचीत संभव होगी।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रंप ने ईरान पर 'फेक न्यूज' फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तेहरान युद्ध से ज्यादा अपनी छवि बनाने में माहिर है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभावित वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं, लेकिन ईरानी प्रतिनिधिमंडल के नहीं पहुंचने से बैठक पर संशय बना हुआ है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, बैलिस्टिक मिसाइल नियंत्रण और प्रतिबंध हटाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। हालांकि, मौजूदा सख्त रुख और शतों के चलते बातचीत की राह फिलहाल कठिन नजर आ रही है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ने की आशंका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery