Sunday, April, 12,2026

वृंदावन में नाव पलटी, 10 पर्यटकों की गई जान

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई। दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका है। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं, जिनमें पति-पत्नी और पिता-बेटी भी शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट के पास हुआ। नाव में करीब 25 से 27 लोग सवार थे, जबकि इसकी क्षमता मात्र 15 यात्रियों की थी। सभी पर्यटक पंजाब के लुधियाना से आए थे।

पोंटून से भिड़कर पलटी नाव

पर्यटक दो नावों में सवार थे, जिनमें से एक हादसे का शिकार हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाविक ने क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया था और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। नाव एक पोंटून (पीपा पुल के हिस्से) से टकरा गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण हाल ही में पीपा पुल हटाया गया था, जिससे कुछ पोंटून खुले रह गए थे। हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें करीब 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ राहत कार्य में देर रात तक जुटी रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery