Wednesday, July, 01,2026

उत्तर भारत में 4 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली:  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में दस्तक दे दी। इसके साथ ही मानसून अब देश के 26 राज्यों तक पहुंच चुका है। लगभग छह दिन की सुस्ती के बाद मानसून की रफ्तार फिर तेज हुई है, जिससे उत्तर भारत में मौसम बदलने की संभावना बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी से जम्मू-कश्मीर तक करीब 1500 किलोमीटर लंबी मानसून टूफ बन गई है। इसके प्रभाव से 1 से 4 जुलाई के बीच बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपने जुलाई के मासिक पूर्वानुमान में कहा है कि पूरे देश में इस महीने बारिश सामान्य से कुछ कम रह सकती है।

प्रदेश में कल से प्रवेश करेगा मानसून

तेज गर्मी और उमस से जूझ रहे राजस्थान को जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से 2 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग में आंधी के साथ हल्की से मध्यम, जबकि कोटा और उदयपुर में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 3 से 6 जुलाई के बीच मौसम बदल सकता है। मंगलवार को श्रीगंगानगर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery