Wednesday, July, 01,2026

तीन माह में निर्माण शुरू करें नहीं तो भूखंड होगा निरस्त: JDA

जयपुर: जेडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में वर्षों से खाली पड़े व्यावसायिक भूखंडों के आवंटियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। जेडीए ने स्पष्ट किया है कि आवंटन पत्र की शतों के अनुरूप यदि तीन माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो संबंधित भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जिन आवंटियों ने अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सभी आवंटियों को तीन माह के भीतर निर्माण शुरू कर इसकी सूचना संबंधित जोन कार्यालय को देनी होगी। निर्धारित समय-सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर नियमों और आवंटन पत्र की शर्तों के अनुसार आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में निष्क्रिय पड़े भूखंडों की नियमित समीक्षा की जाए तथा शर्तों का उल्लंघन करने वाले आवंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जेडीए के अनुसार बड़ी  संख्या में व्यावसायिक भूखंड खाली पड़े रहने से योजना का विकास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में निष्क्रिय भूखंडों को उपयोग में लाकर योजना को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट नगर योजना का समयबद्ध और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना तथा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जेडीए की इस पहल को योजना में अनुशासन और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery