Wednesday, July, 01,2026

23 दलों ने सीजेआई को लिखा संयुक्त पत्र

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय राज्यसभा सदस्य ने चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) व्यवस्था को लेकर भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को संयुक्त पत्र भेजा है। विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव प्रणाली से जुड़े कई मुद्दों पर गंभीर चिंताएं हैं और इन पर न्यायिक स्तर पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। यह फैसला 8 जून को हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में लिया गया था, जिसमें विभिन्न दलों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और आयोग की भूमिका पर चर्चा की थी। बाद में तैयार किए गए इस पत्र पर कांग्रेस, तृणमूल  कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दलों सहित कई प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं के हस्ताक्षर हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल शामिल बताए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पत्र में आरोप लगाया गया है कि एसआईआर प्रक्रिया ने कई राज्यों में मतदाताओं को प्रभावित किया है और चुनाव आयोग की तटस्थता पर सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष का कहना है कि जब लोकतांत्रिक संस्थाएं अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरतीं, तब न्यायपालिका अंतिम भरोसे का केंद्र बनती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery