Wednesday, July, 01,2026

चार दिन से से नहीं उठा कचरा, लगा ढेर गली-मोहल्लों

जयपुर: गुलाबी नगरी इन दिनों कचरे के पहाड़ और बदबू के साम्राज्य में तब्दील होती नजर आ रही है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही। सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता में भी सहमति नहीं बन सकी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बुधवार को दोपहर 12 बजे डीएलबी मुख्यालय पर तीसरे दौर की वार्ता होगी। हड़ताल के चलते डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पूरी तरह ठप है।

हड़ताली कर्मचारियों के दबाव के कारण कचरा उठाने वाले हूपर वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। जयपुर से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 1000 से 1500 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण नहीं होने से शहर के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि शहर की सड़कें अब कचरा डिपो का रूप लेने लगी हैं। लोग मजबूरी में सड़क किनारे ही कचरा फेंक रहे हैं, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। बदबू के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां भी स्थिति गंभीर

मानसरोवर के वीटी रोड पर सीवर लाइन का पानी भी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। इंदिरा बाजार स्थित रायसर प्लाजा के बाहर कचरे का इतना बड़ा ढेर जमा हो गया है कि वहां आने-जाने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को दुर्गंध के बीच गुजरना पड़ रहा है। खातीपुरा, वैशाली नगर, हसनपुरा, सांगानेर सहित कई इलाकों में कचरा सड़क तक फैल चुका है। जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भी गंदगी का आलम है। व्यापारिक क्षेत्रों में बदबू और गंदगी के कारण कारोबार प्रभावित होने लगा है, जबकि लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

सरकार-यूनियन की वार्ता फिर रही बेनतीजा

सफाई कर्मचारी भर्ती नियमों और विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच मंगलवार को हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने के बावजूद प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बनने से यूनियन ने भर्ती प्रक्रिया के बहिष्कार और आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है। बैठक में प्रमुख शासन सचिव रवि जैन और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अगले 15 दिनों में भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया, लेकिन यूनियन इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery