Wednesday, July, 01,2026

31 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड अरेस्ट

जयपुर: झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय एक संगठित भूमाफिया गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड राजेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसके साथियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाली भूखंडों का सौदा करने, लोगों से एडवांस राशि लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ताजा मामले में गिरोह ने मुरलीपुरा स्थित एक भूखंड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो लोगों से 31 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही उसके विरुद्ध दो स्थायी वारंट भी लंबित थे। करीब छह महीने तक लगातार तकनीकी और मानवीय निगरानी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 20 फरवरी को परिवादी आशीष सिंघला और संजय जैन ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि राजेश पुरोहित और उसके साथियों ने मुरलीपुरा क्षेत्र में एक खाली भूखंड दिखाकर उसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए और विक्रय इकरारनामा कर 31 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery