Wednesday, July, 01,2026

मुकुंदरा हिल्स में बाघ अभयारण्य के नीचे बनी 8 लेन सुरंग

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा जिले के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे निर्मित देश की पहली आठ लेन वाली राजमार्ग सुरंग अगस्त में सभी श्रेणियों के वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। बुनियादी ढांचे के विकास और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। फिलहाल सुरंग में हल्के वाहनों के साथ सुरक्षा परीक्षण किए जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कोटा परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल ने बताया कि 4.9 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सुरंग के भीतर सुरक्षा प्रणालियों, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण नियमित रूप से किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रालय के निर्देशों के बाद अगस्त में इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए आधिकारिक रूप से खोलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कारों और आपातकालीन वाहनों के माध्यम से परीक्षण जारी है। सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही भारी वाहनों सहित सामान्य यातायात को अनुमति दी जाएगी। सुरंग की प्रत्येक ट्यूब में चार-चार लेन हैं, जिससे यह किसी बाघ अभयारण्य के नीचे बनी देश की पहली आठ लेन वाली सुरंग बन गई है।

राजमार्ग का यातायात पूरी तरह भूमिगत रहेगा

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार सुरंग का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों की प्राकृतिक आवाजाही प्रभावित न हो। राजमार्ग का यातायात पूरी तरह भूमिगत रहेगा, जबकि सुरंग के ऊपर बाघों और अन्य वन्यजीवों का प्राकृतिक आवागमन निर्बाध बना रहेगा। पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन अवसंरचना के समन्वय का यह प्रकल्प देश के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। विशेष अभियांत्रिकी तकनीकों से निर्मित इस सुरंग का उद्देश्य सुरक्षित, तेज और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को न्यूनतम रखना है।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व: एक से पांच नंबर जोन तीन माह रहेंगे बंद

सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र के समापन के साथ ही वन विभाग ने इस वर्ष के पर्यटन आंकड़े जारी किए हैं। पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि इस सत्र में कुल 6 लाख 77 हजार 128 पर्यटकों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया। इनमें 1 लाख 81 हजार 303 विदेशी, 4 लाख 72 हजार 388 देशी पर्यटक तथा 23 हजार 437 विद्यार्थी शामिल रहे। पर्यटकों की इस बड़ी आवक से राज्य सरकार को 69 करोड़ 82 लाख 35 हजार 179 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। एक जुलाई से रणथंभौर के मुख्य पर्यटन जोन एक से पांच तक मानसून के कारण अगले तीन माह के लिए बंद रहेंगे, जबकि बाहरी जोन छह से दस तक पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। रणथंभौर देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल है। इस सत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर सहित कई प्रमुख हस्तियों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery