Wednesday, July, 01,2026

वर्दी का वादा, पुलिस परिवार के साथ रहेगा 'अक्षय फंड'

सवाईमाधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए 'अक्षय फंड' की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य आकस्मिक निधन की स्थिति में पुलिसकर्मी के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत किसी भी पुलिसकर्मी की असामयिक मृत्यु होने पर उसके परिजनों को तुरंत तीन लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि हाल ही में पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल कुंजीलाल के आकस्मिक निधन के बाद ऐसी स्थाई व्यवस्था की आवश्यकता महसूस हुई। जिले के करीब 1400 पुलिसकर्मियों के एक दिन के स्वैच्छिक वेतन अंशदान से यह फंड बनाया जाएगा, जिससे लगभग 16 लाख रुपए एकत्र होने का अनुमान है। फंड की राशि समाप्त होने तक दोबारा वेतन कटौती नहीं होगी। आवश्यकता पड़ने पर ही पुनः एक दिन का स्वैच्छिक अंशदान लिया जाएगा। इस पहल से पुलिसकर्मियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी तथा कठिन समय में उनके परिवारों को संबल मिल सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery