Wednesday, July, 01,2026

भारतीय सेना को मिले नए सेनाध्यक्ष, सेठ ने संभाली कमान

नई दिल्ली: भारतीय सेना को मंगलवार को नया नेतृत्व मिल गया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी 40 वर्षों से अधिक की सैन्य सेवा के बाद सेनाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हो गए, जबकि उनकी जगह जनरल धीरज सेठ ने देश के 31वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब सेना उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर लगातार सुरक्षा चुनौतियों का सामना करते हुए भविष्य के युद्ध की तैयारियों और आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। अपने उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए द्विवेदी ने कहा कि जनरल धीरज सेठ एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं तथा उनके नेतृत्व में भारतीय सेना नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

दो पश्चिमी कमानों का नेतृत्व कर चुके हैं जनरल सेठ

करीब चार दशक के सैन्य अनुभव वाले जनरल धीरज सेठ दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त कर सेना में शामिल हुए थे। नए सेनाध्यक्ष बनने से पहले वह उप सेनाध्यक्ष के साथ जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान और पुणे स्थित दक्षिणी कमान का नेतृत्व कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों, पश्चिमी मोर्चे पर आर्मर्ड ब्रिगेड, 'सुदर्शन चक्र' कोर और दिल्ली एरिया सहित कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके जनरल सेठ सेना के आधुनिकीकरण, क्षमता विकास और रणनीतिक योजना निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। सेठ को सैन्य सुधारों का अनुभवी रणनीतिकार माना जाता है।

सीमाओं पर सतर्क, भविष्य के लिए तैयार सेना

कार्यभार छोड़ने से पहले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदाई संदेश में 'ऑपरेशन सिंदूर' को सेना की पेशेवर क्षमता और समन्वित कार्रवाई का प्रमुख उदाहरण बताते हुए कहा कि तीनों सेनाओं के बीच तालमेल पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery