Wednesday, November, 25,2026

चंबल नदी में छोड़े 20 'हाई-टेक' घड़ियाल

सवाई माधोपुर: राजस्थान में घड़ियालों का कुनबा बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए वन विभाग ने मंगलवार को चंबल नदी में 20 घड़ियाल छोड़े। रणथंभौर टाइगर रिजर्व की पालीघाट रेंज में सुबह 11 बजे 'घड़ियाल पारिस्थितिकी परियोजना' के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई। खास बात यह है कि सभी घड़ियालों के शरीर पर रेडियो/VHF टैग लगाए गए हैं। इनके जरिए नदी में उनकी लोकेशन, गतिविधियों और व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक केसीए अरुण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक एसपी सिंह सहित कई वन अधिकारी मौजूद रहे।

रेडियो टेलीमेट्री से जुटाएंगे रिसर्च डेटा

डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि रेडियो टेलीमेट्री तकनीक से यह अध्ययन किया जाएगा कि सुरक्षित वातावरण में पले घड़ियाल प्राकृतिक नदी के माहौल में किस तरह खुद को ढालते हैं। इससे उनके रहने के क्षेत्र, व्यवहार और सर्वाइवल रेट का सटीक डेटा मिलेगा। तकनीक के जरिए उनकी गतिविधियों की लगातार निगरानी संभव होगी।

छह महीने तक की गई परवरिश

मानस सिंह ने बताया कि चंबल घड़ियालों का प्राकृतिक आवास है, लेकिन शुरुआती दिनों में तेज बहाव, बाढ़, बड़े शिकारियों और मछली पकड़ने के जालों से उन्हें खतरा रहता है। इसी वजह से वन विभाग ने नदी किनारे प्राकृतिक घोंसलों से करीब 80 नन्हे घड़ियालों को रेस्क्यू किया था। जन्म के 15 दिन बाद इन्हें पालीघाट स्थित रेयरिंग सेंटर लाया गया। यहां छह महीने तक इनकी देखभाल की गई। अब इन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़कर संरक्षण के साथ वैज्ञानिक अध्ययन भी किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery