Sunday, May, 17,2026

राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, दिल्ली तक दौड़

जयपुर: प्रदेश में जून 2026 में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों का कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है, ऐसे में मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखें तो इस बार भी तस्वीर लगभग पुरानी ही रहने के संकेत मिल रहे हैं।

वर्तमान में राजस्थान की 10 राज्यसभा सीटों में से पांच पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस का कब्जा है। जून 2026 में जो तीन सीटें खाली होनी हैं, उनमें दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राज्यसभा चुनाव
को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा संभावित उम्मीदवारों को लेकर है। भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों में अंदरखाने मंथन जारी है और बड़े नेताओं के दिल्ली दौरे भी बढ़ गए हैं। पार्टी हाईकमान के स्तर पर नामों को लेकर फीडबैक और राजनीतिक समीकरण साधे जा रहे हैं।

दिल्ली दरबार में खुलेगी पर्ची

इस बीच दोनों दलों के नेताओं ने भी अपने-अपने दावे पेश करने शुरू कर दिए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि संख्या बल के आधार पर तीन में से दो सीटें भाजपा की तय हैं और उम्मीदवारों पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के पास एक सीट जीतने का स्पष्ट गणित है और पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। राजस्थान का यह राज्यसभा चुनाव फिलहाल गणित के लिहाज से भले आसान दिखाई दे रहा हो, लेकिन उम्मीदवारों की पसंद, दिल्ली की लॉबिंग और अंतिम राजनीतिक रणनीति ही तय करेगी कि मुकाबला निर्विरोध रहेगा या फिर मतदान तक पहुंचेगा।

प्रथम वरीयता के 51 वोट जरूरी

राज्यसभा चुनाव के गणित की बात करें तो विधानसभा की 200 सीटों के हिसाब से जीत के लिए प्रथम वरीयता के करीब 51 वोट जरूरी होंगे। भाजपा के पास फिलहाल 118 विधायक है, जबकि कांग्रेस के 67 विधायक हैं। संख्या बल के लिहाज से भाजपा दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि कांग्रेस एक सीट सुरक्षित कर सकती है। इस हिसाब से भाजपा और कांग्रेस के पास 16-16 वोट फालतू है। वहीं छोटे और निर्दलीय दलों की ताकत भी 15 वोटों की है। हालांकि ज्यादातर निर्दलीय भाजपा खेमे में ही खड़े नजर आ रहे हैं। सामान्यता अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों दल उतने ही उम्मीदवार उतारते है, जितनी सीटें उनके खाते में तय हैं, तो निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन सकती है। लेकिन यदि किसी दल या निर्दलीय ने अतिरिक्त उम्मीदवार उतार दिया तो मुकाबला मतदान तक पहुंच सकता है।

भाजपा एक सीट पर स्थानीय नेता को दे सकती है मौका

जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें कांग्रेस के नीरज डांगी और भाजपा के राजेंद्र गहलोत व रवनीत सिंह शामिल हैं। रवनीत सिंह अगस्त 2024 में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे थे, जब कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हुई थी। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा उन्हें दोबारा मौका दे सकती है। यह भी माना जा रहा है कि भाजपा एक सीट पर स्थानीय नेता को मौका दे सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery