Sunday, May, 17,2026

कूनो से निकलकर फिर करौली पहुंच गया चीता KGP3

करौली: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला KGP3 चीता अब राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर क्षेत्र के जंगलों तक पहुंच गया है। चीते की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले यह चीता करौली के मंडरायल क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसका मूवमेंट धौलपुर जिले के विभिन्न इलाकों में देखा गया। शुक्रवार रात चीते की लोकेशन मासलपुर क्षेत्र के खेड़ा नाका के समीप जंगल में ट्रेस की गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी बढ़ा दी गई। वन अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। विभाग की टीमें लगातार चीते की लोकेशन ट्रैक कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। करौली जिले में पहली बार चीते की दस्तक से इलाके में उत्सुकता के साथ-साथ हल्की चिंता का माहौल भी देखा जा रहा है।

लेपर्ड के हमले में पांच लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

प्रतापगढ़। जिले के सेवना गांव में शनिवार सुबह लेपर्ड के हमले में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे कुछ ग्रामीण खेतों पर काम करने और मंदिर गए थे। इसी दौरान नाले के पास बड़े पाइप में छिपे लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में रामचंद्र मीणा (60), बंसीलाल (26), दीपक कुमार (24), हीरालाल (23) और दिलीप कुमार (22) घायल हो गए। सभी घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामचंद्र और बंसीलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल दिलीप कुमार ने बताया कि उसका दोस्त मंदिर में पूजा करने गया था। तभी लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। दोस्त को बचाने की कोशिश में वह खुद भी घायल हो गया। इधर, सुबह करीब 10 बजे वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण कन्हैयालाल पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि गांव में पिंजरे और जाल लगाए गए हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने और लेपर्ड दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery