Sunday, May, 17,2026

एआई युग में आत्मनिर्भरता ही संप्रभुता की गारंटीः शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के इस दौर में किसी देश की ताकत अब केवल सैनिकों की संख्या से तय नहीं होती, बल्कि आत्मनिर्भरता ही उसकी संप्रभुता की सबसे बड़ी गारंटी बन गई है। वे शनिवार को जोधपुर में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइ‌जेशन की डिफेंस लैब के 68वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। शेखावत ने कहा कि आज खेल, पेमेंट गेटवे और भी रणनीतिक हथियार बन चुके हैं। भारत द्वारा रुपे प्लेटफॉर्म और सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में उठाए गए कदम देश की सामरिक स्वतंत्रता को मजबूत करने वाले हैं। डिफेंस लैब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शेखावत ने वैज्ञानिकों को आत्मसंतोष से बचने की सलाह दी। उन्होंने वैज्ञानिकों से विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में रक्षा प्रयोगशाला के महानिदेशक आर.वी. हरप्रसाद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्र

शेखावत ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

नाथद्वारा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को नाथद्वारा पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्रृंगार झांकी के दर्शन कर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मंदिर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने शेखावत को पारंपरिक उपरना और रजाई ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा प्रभु श्रीनाथजी का विशेष महाप्रसाद भेंट किया।

रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

डूंगरपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने की मंशा से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप देश में 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। वे भिलूडा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। वहीं राज्य की भजनलाल सरकार ने इसमें बढ़ोतरी कर 9 हजार रुपए कर दिए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery