Sunday, May, 17,2026

तीसरे बच्चे पर 30 तो चौथे पर 40 हजार रुपए देगी आंध्र सरकार

अमरवती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या को बढ़ाने के लिए तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नपेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार ने यह फैसला ले लिया है। नायडू ने कहा कि सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपए की वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह घोषणा राज्य की घटती जनसंख्या के रुझान को पलटने के प्रयासों के तहत की गई है। नायडू ने 'स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र' स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज जन्म दर बढ़ाने के लिए मिलकर काम करे। नायडू की यह ताजा घोषणा दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपए का प्रोत्साहन देने के पहले के प्रस्ताव के बाद आई है।

बच्चे बोझ नहीं, संपत्ति हैं

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि बढ़ती आय और बदलती सामाजिक सोच के कारण लोग छोटे परिवार चुन रहे हैं, जिससे जनसंख्या वृद्धि घट रही है। नायडू ने 2.1 के रिप्लेसमेंट-लेवल TFR को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि घटती आबादी आर्थिक विकास के लिए खतरा बन सकती है। बच्चे एक बोझ हैं, इस विचार को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि वे एक संपत्ति हैं और वे इसे साबित करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery