Sunday, May, 17,2026

तकनीकी नवाचार निभाएंगे अहम भूमिकाः वी. श्रीनिवास

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को भामाशाह टेक्नो हब का दौरा कर वहां संचालित स्टार्टअप्स, इन्क्यूबेशन सेंटर और नवाचार गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने युवा आंत्रप्रेन्योर्स से संवाद कर उनके स्टार्टअप्स, कार्यप्रणाली और तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम की पहुंच लॉन्चपैड के माध्यम से जिला स्तर तक बनाई गई है।

स्टार्टअप्स को मिल रहा आधुनिक सुविधाओं से सशक्त मंचः मुख्य सचिव ने टेक्नो हब में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान@2047 के निर्माण में तकनीक आधारित नवाचार अहम भूमिका निभाएंगे। 

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित आईस्टार्ट कार्यक्रम राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मॉडल बन चुका है।

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की जरूरत

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि अब स्टार्टअप्स को क्यूरेट कर अगले स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है, ताकि वे रोजगार सृजन के साथ आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन के प्रभावी माध्यम बन सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर सेवाएं फिजिकल प्लेटफॉर्म से ई-प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही हैं, क्योंकि डिजिटल माध्यम बेहतर प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

स्टार्टअप से किया संवाद संचालकों

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने परिवहन सुविधा आधारित स्टार्टअप ऑफिस ग्लाइडर, सस्टेनेबल फैशन स्टार्टअप कोस्टरबॉक्स और परफॉर्मेंस मार्केटिंग प्लेटफॉर्म इंटेंट मैट्रिक सहित कई स्टार्टअप्स के नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने टिंकरिंग लैब में 3-डी प्रिंटिंग तकनीक का अवलोकन किया और राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विद्यार्थियों से संवाद किया। इसके अलावा उन्होंने एवीजीसी इन्क्यूबेशन लैब में VYUGXR स्टार्टअप द्वारा विकसित वर्चुअल रियलिटी आधारित यूनिक डिस्प्ले तकनीक का अनुभव भी किया। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि आईस्टार्ट कार्यक्रम से प्रदेश में स्टार्टअप्स के लिए मजबूत वातावरण तैयार किया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery